
खैरागढ़ में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा विवाद हो गया। दाऊचौरा विसर्जन स्थल पहुँचने के कुछ दूर पहले सांस्कृतिक भवन के पास दो युवकों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान दीपक यादव, निवासी दाऊचौरा को कमर और हाथ में चाकू से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। उसे तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी युवक फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


