कई महीनों से नहीं बुलाई गई नगर निगम की सामान्य सभा ,कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया जनता से मुंह चुराने का आरोप…..

बिलासपुर :- बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा आखिर कब होगी? यह सवाल अब शहरवासियों की ज़ुबान पर है। कई महीनों से सामान्य सभा की बैठक न होने से नागरिकों में गहरी नाराजगी है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी शहर की असली समस्याओं से भाग रही है और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है।महापौर ने कहा कि जल्द ही सामान्य सभा कराई जायेगी। कांग्रेस का कहना है कि सामान्य सभा का न होना केवल एक औपचारिकता टलना नहीं है, बल्कि पानी की किल्लत, बिजली की समस्या, गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों और सफाई व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा टलना है। विपक्ष का आरोप है कि शहर के हालात बद से बदतर हो रहे हैं, मगर सत्ताधारी पार्टी आंख मूंदकर बैठी है।पूर्व महापौर रामशरण यादव ने बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उनका कहना है कि निगम की सामान्य सभा न बुलाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ है। जनता की समस्याओं का समाधान करने का मंच ही जब बंद हो जाए, तो यह साफ है कि सत्ता पक्ष जवाबदेही से बच रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष और नगर निगम प्रशासन ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि पिछली सामान्य सभा में 1086 करोड़ रुपये का विशाल बजट पास हुआ था, जिसमें शिक्षा हब बनाने और जल संकट दूर करने जैसी बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है। उनका दावा है कि इन योजनाओं का असर आने वाले वर्षों में दिखाई देगा।आयुक्त अमित कुमार ने भरोसा दिलाया कि सामान्य सभा की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। उनका कहना है कि एजेंडा तैयार किया जा रहा है और महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही निगम की पहली जिम्मेदारी है और जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस सम्बंध में नगर निगम के महापौर पूजा विधानी से भी बात की गई।उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बिल्कुल नगर निगम को ज्ञात है जल्द ही सामान्य सभा कराई जाएगी।सामान्य सभा के लिए बजट होना चाहिए समस्याएं होनी चाहिए।जिसके बाद ही सामान्य सभा का आयोजन होता है। अब शहरवासी इंतजार कर रहे हैं कि अगली सामान्य सभा कब होगी और उसमें उनके मुद्दों पर किस तरह चर्चा होगी। कांग्रेस लगातार दबाव बना रही है, जबकि बीजेपी का दावा है कि विकास योजनाओं पर काम जारी है। लेकिन फिलहाल, जनता का सबसे बड़ा सवाल यही है सामान्य सभा आखिर होगी कब।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles