
बिलासपुर :- बिलासपुर में कृषि विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने तखतपुर और खमतराई स्थित दो उर्वरक दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई कृषि संचालक राहुल देव के निर्देश पर की गई।निरीक्षण में संकट मोचन खाद भंडार तखतपुर से बिना फार्म-ओ इन्द्राज किए रखे गए बायो उर्वरक जब्त कर तुरंत बिक्री पर रोक लगा दी गई। साथ ही नोटिस जारी किया गया।वहीं गोपाल खाद भंडार खमतराई में स्कंध पंजी, बिल संधारण और पॉस मशीन की अनियमितता पकड़ी गई। यहां उपलब्ध डीएपी, पोटाश और अन्य उर्वरकों की बिक्री 21 दिनों तक प्रतिबंधित कर दी गई।दोनों संस्थानों को सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। कृषि विभाग ने साफ किया कि नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




