
बिलासपुर -: सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में जुनी लाइन संतोष लॉज के पीछे नाला रोड इलाके में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में निकेत वस्त्रकार, जयंत वस्त्रकार और दुर्गा वर्मा के नाम सामने आए हैं।पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित NRX बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन बरामद किया। आरोपी निकेत से 32 एम्पूल और जयंत से 30 एम्पूल इंजेक्शन जब्त किए गए। इसके अलावा एक पल्सर बाइक, दो मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई है।पूरे माल की कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने जब्त सामान को सीलबंद कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इंजेक्शन दुर्गा वर्मा से खरीदकर शहर में बेचने की फिराक में थे।पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।




