31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

भूपेश बघेल का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हार की वजह चुनावी गड़बड़ी,सचिन पायलट का आरोप: चुनाव प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार…

बिलासपुर — मंगलवार को कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ पर बिलासपुर में बड़ी आमसभा की मुंगेली नाका चौक स्थित ग्राउंड में आयोजित इस सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद थे इस दौरान सभा में सभी ने भाजपा के द्वारा किए जा रहे वोट चोरी और चुनाव आयोग पर कड़ा प्रहार किया इसके अलावा आगामी 16 तारीख से हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता के बीच जाने की बात भी कहीं पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी देश भर में वोट चोरी को लेकर हमले कर रही है लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर लोकतंत्र को बदनाम करने का आरोप लगाया जा रहा है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस के द्वारा मंगलवार को बिलासपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ पर राज्य स्तरीय आम सभा काआयोजन किया गया इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक वह सहित सभी वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे इस मौके पर सभी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मन से सचिन पायलट ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा किसचिन पायलट ने चुनाव प्रक्रिया में आए बदलावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले चुनाव प्रक्रिया में प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश शामिल होते थे, अब गृह मंत्री को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, “वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार में नाम काटे जा रहे हैं, और सीसीटीवी फुटेज 45 दिन में नष्ट कर देना प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।”

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ‘वाटर चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भटक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है, और अगर भाजपा अब भी नहीं जागी, तो जनता गद्दी छीन लेगी।” बैज ने कहा कि आने वाले समय में कई जिलों में सभाओं के माध्यम से यह अभियान प्रदेशभर में पहुँचाया जाएगा।भूपेश बघेल ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में कई बूथों पर फर्जी वोट डाले गए और जब कांग्रेस ने सबूतों के साथ जांच की मांग की, तो चुनाव आयोग की ओर से सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने प्रमाण प्रस्तुत किए, लेकिन आयोग ने जांच की जगह उल्टा शपथ माँग ली।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर चुनाव निष्पक्ष होते, तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती। पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हालिया चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सांसद दीपक बैज और नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभाओं के माध्यम से ईवीएम, वोटर लिस्ट, और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।कांग्रेस ने 16 सितंबर से पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य चुनावी प्रणाली में पारदर्शिता लाना और जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles