
बिलासपुर :- सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 114 नग बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और एएसपी रजिंद्र जयसवाल तथा सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।पुलिस ने 8 सितम्बर को ज्वाली नाला के पास दबिश देकर निकेत वस्त्रकार और जयंत वस्त्रकार को पकड़ा, जिनके पास से 62 नग बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए। वहीं 9 सितम्बर को आरोपी दुर्गा वर्मा से 52 नग बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन जब्त किए गए। इस तरह कुल 114 नग बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन की बरामदगी हुई। आरोपियों के कब्जे से एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई है।सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और वित्तीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


