Homeहमर बिलासपुरबलौदाबाजार में पुलिस–एसबीआई का साइबर जनजागरूकता अभियान,स्कूली बच्चों व शिक्षकों को दिए...

बलौदाबाजार में पुलिस–एसबीआई का साइबर जनजागरूकता अभियान,स्कूली बच्चों व शिक्षकों को दिए गए ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स…

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने एसबीआई के साथ मिलकर एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके विस्तार से बताए।कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक तुलसी लेकाम, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रणाली वैद्य व एसबीआई ब्रांच मैनेजर श्री सिंगल ने बताया कि किसी भी अजनबी कॉल, लिंक या लोकलुभावने ऑफर से बचें, अपनी बैंक डिटेल साझा न करें और सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की अपील की गई।छात्रों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम पर खरीदी करते समय सावधानी बरतने, संदिग्ध कॉल व मैसेज से सतर्क रहने और अपने अकाउंट पासवर्ड को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।इस मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, समाजसेवी खोड़स राम कश्यप, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले, समाज प्रमुख राजनारायण केसरवानी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments