Homeहमर बिलासपुरअतिरिक्त मुख्य सचिव ने योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,धान...

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,धान खरीदी से सिंचाई तक, अफसरों को मिली सजग रहने की नसीहत…

बिलासपुर :- बिलासपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य शासन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता का पैमाना तभी तय होगा जब लाभार्थियों के जीवन स्तर में वास्तविक बदलाव दिखे।उन्होंने कृषि, धान खरीदी, खाद आपूर्ति और किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया। सब्जी व नकदी फसलों की ओर झुकाव को सकारात्मक बताते हुए उन्होंने स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही धान खरीदी के लिए बारदाना, परिवहन और पंजीयन की तैयारी समय पर करने पर बल दिया।पिंगुआ ने अधिकारियों को मौसमी बीमारियों से निपटने, मितानिनों को दवाइयाँ उपलब्ध कराने और टीकाकरण में किसी बच्चे को न छूटने देने की हिदायत दी। उन्होंने सड़क मरम्मत और पक्का पेचवर्क की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए।अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रस्ताव भेजने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments