आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद मासूम की मौत परिजनों का हंगामा ,मितानिन पर लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच शुरू…

बिलासपुर – बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में टीका लगने के बाद महज 2 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र का घेराव कर हंगामा किया। मृतक मासूम के परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद मितानिन ने बच्ची को हाथ और पैर में चार टीके एक साथ लगा दिए। घर लौटने के कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और बुधवार को उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।गुस्साए परिजन और ग्रामीण मासूम की लाश लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। उनका कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने से ही मौत हुई है। लेकिन जब वे केंद्र पहुंचे तो वहां न कोई जिम्मेदार अधिकारी था और न ही मितानिन। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।मीडिया और पुलिस के पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब तक किसी पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत दर्ज की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग से भी जवाब मांगा गया है। हालांकि अब तक जिम्मेदारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।मासूम की मौत के बाद सवाल यही उठ रहा है कि क्या टीकाकरण के दौरान लापरवाही हुई या फिर कोई और कारण था।जांच के नतीजों से ही सच्चाई सामने आएगी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने स्वास्थ्य तंत्र की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles