33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

गरियाबंद में बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर नारायणपुर में 16 नक्सलियों का आत्मसमर्पण ,करोड़पति नक्सली कमांडर भी मारा गया…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद जिले में CRPF कोबरा कमांडो, DRG और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सली मारे गए हैं। इनमें 1 करोड़ रुपये के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है।इधर नारायणपुर में नक्सल संगठन से जुड़े 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर और न्याय शाखा अध्यक्ष जैसे सक्रिय पदाधिकारी शामिल हैं।सरकार का कहना है कि नक्सलियों की विचारधारा अब कमजोर हो रही है और जनता का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक “नक्सलमुक्त भारत” का संकल्प साकार होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles