प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से घर बना आत्मनिर्भर,सरकंडा निवासी अभिजीत पांडे को बिजली बिल से मिली राहत…

बिलासपुर :- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उपभोक्ताओं को महंगे बिजली बिल से राहत दी है। सरकंडा निवासी अभिजीत पांडे ने अपने घर की छत पर पांच-पांच किलोवाट के दो सोलर पैनल लगाए हैं। इसके बाद से उनके बिजली बिल में भारी कमी आई है और अब उन्हें केवल 1-2 हजार रुपये प्रतिमाह ही चुकाना पड़ रहा है।पांडे ने बताया कि पहले उनका मासिक बिल 5 से 10 हजार रुपये तक आता था, जो परिवार पर आर्थिक बोझ था। लेकिन सोलर पैनल लगवाने की कुल लगभग 5 लाख की लागत पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उन्हें 2 लाख 16 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली। इससे अब वे न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि लंबे समय तक बिजली खर्च से भी मुक्त हो गए हैं।उन्होंने योजना को किफायती बताते हुए कहा कि एक बार निवेश करने पर 25 वर्षों तक इसका लाभ मिलता है। बैंक से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली में आत्मनिर्भर बनें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles