जादुई कलश के नाम पर करोड़ों की ठगी, जशपुर पुलिस ने चार आरोपी पकड़े दो आरोपी अब भी फरार, अब तक 1.94 करोड़ की ठगी का हुआ खुलासा

जशपुर पुलिस ने “जादुई कलश” के नाम पर हजारों ग्रामीणों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आर.पी. ग्रुप नाम की फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से सदस्यता व प्रोसेसिंग फीस वसूली और विदेश में कलश बेचकर मुनाफा दिलाने का लालच दिया था। अब तक 1.94 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है, रकम और बढ़ने की संभावना है।गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र कुमार दिव्य, तुरेंद्र उर्फ मनीष दिव्य, प्रकाश चंद्र धृतलहरे और उपेंद्र सारथी शामिल हैं, जबकि महेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर समेत दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों से दस्तावेज, कार और मोबाइल जब्त किए हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह ठगी जशपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और बिलासपुर जिलों के भोले-भाले ग्रामीणों से की गई थी। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles