Homeहमर बिलासपुरआरक्षक भर्ती परीक्षा में जबरदस्त उत्साह 11,751 में से 72 ही रहे...

आरक्षक भर्ती परीक्षा में जबरदस्त उत्साह 11,751 में से 72 ही रहे अनुपस्थित

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में करीब 6 हजार आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा संपन्न हुई। बिलासपुर जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में उम्मीदवारों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।परीक्षा में गणित के तार्किक सवालों और जनरल नॉलेज की परख की गई, जिसे कई उम्मीदवारों ने चुनौतीपूर्ण माना। व्यापम ने इस परीक्षा में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जो कुछ महीने पहले आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए थे।

अब शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा दोनों में मिले अंकों के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।परीक्षा में आरक्षक, आरक्षक ट्रेडमैन और आरक्षक होमगार्ड के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उपस्थिति लगभग शत-प्रतिशत रही और 11,751 में से केवल 72 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। लंबे समय बाद परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने भर्ती प्रक्रिया को खास बना दिया।ग्रामीण और आदिवासी अंचलों से आए युवाओं ने कहा कि बचपन से पुलिस में भर्ती होने का सपना अब साकार होने की उम्मीद जगी है। कई ने माना कि भले ही आवेदन से परीक्षा तक का सफर लंबा रहा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। युवा वर्ग ने इस भर्ती को सरकारी नौकरी की दिशा में बड़ा अवसर बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments