Homeहमर बिलासपुरन्यूड पार्टी पोस्टर से रायपुर में हड़कंपपुलिस अलर्ट, आयोजकों पर होगी कार्रवाई

न्यूड पार्टी पोस्टर से रायपुर में हड़कंपपुलिस अलर्ट, आयोजकों पर होगी कार्रवाई

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए न्यूड पार्टी के पोस्टर ने सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम से जारी इस पोस्टर ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है।वायरल पोस्टर में 21 सितंबर शनिवार को पार्टी का जिक्र है, लेकिन लोकेशन छिपाई गई है। इसमें बिना कपड़ों के युवक-युवतियों की तस्वीरें डालकर युवाओं को न्योता दिया गया।

इतना ही नहीं, “स्ट्रेंजर हाउस पार्टी” नाम से दूसरा पोस्टर भी सामने आया, जिसमें क्लब आयोजन का दावा किया गया और शराब लाने तक की अपील की गई।मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। रायपुर एसपी ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की अश्लील पार्टियों की अनुमति नहीं दी जाएगी और आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।एएसपी ने कहा कि यह किसी की शरारत है और संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद करा दिया गया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला सिर्फ मज़ाक है या इसके पीछे कोई बड़ा खेल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments