Homeहमर बिलासपुरपुराने विवाद ने लिया हिंसक रूपपुलिस ने पाँच आरोपी पकड़े

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूपपुलिस ने पाँच आरोपी पकड़े

रायपुर के डी.डी.नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना 11 सितंबर की शाम रोहणीपुरम तालाब के पास हुई, जहाँ गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने हॉकी स्टिक और नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े में कई लोग घायल हुए।पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में शुभम मिश्रा, आयुष अग्रवाल, ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे, आकाश उर्फ ऋषभ ठाकुर और वैभव सिंह रंगी उर्फ हैप्पी रंगी को गिरफ्तार किया। इनमें ओम दुबे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है।मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश तेज़ी से की जा रही है और सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments