Homeहमर बिलासपुरबिजली दरों पर महंत का हमलाबढ़ते बिलों से जनता परेशान

बिजली दरों पर महंत का हमलाबढ़ते बिलों से जनता परेशान

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।महंत ने कहा कि कोयला, पानी और पावर प्लांट होने के बावजूद प्रदेश में महंगी बिजली मिलना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे खुद इस मामले में संज्ञान लें। उनका कहना है कि अगर अधिकारी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री को सीधा हस्तक्षेप करना चाहिए। महंत का बयान साफ करता है कि बिजली का मुद्दा आने वाले दिनों में और तूल पकड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments