बिलासपुर में प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस 2024 से दिसंबर में शुरू होने जा रही थी। शहर वासियों को उम्मीद थी कि इससे शहर और आसपास के इलाकों में उनका परिवहन आसान होगा।

बिलासपुर में प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस 2024 से दिसंबर में शुरू होने जा रही थी। शहर वासियों को उम्मीद थी कि इससे शहर और आसपास के इलाकों में उनका परिवहन आसान होगा। लेकिन 2025 शुरू होने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम उठते नजर नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर में प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस 2.0 सर्विस शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत बिलासपुर शहर के अंदरुनी मार्गों के साथ-साथ आसपास के 20 से अधिक रूट पर 35 बड़ी और 15 छोटी इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा आमजन को मिलने वाली थी। कहा जा रहा था कि यह सुविधा 2024 के दिसंबर माह तक शुरू हो जाएगी। लेकिन 2025 शुरू हो जाने के बाद भी अब तक इस दिशा में काम शुरू नहीं हो पाया है। आज की तारीख पर इस दिशा में केवल बस स्टॉप बनाने के लिए ही टेंडर जारी हो पाया है। पहले बस स्टॉप का निर्माण होगा।

उसके बाद बसें संचालित की जाएंगे ऐसे में जाहिर है। कि अभी इस योजना को अमली जामा पहनाने में महीनों का समय लगेगा। दूसरी ओर बिलासपुर शहर में सालों से चलाई जा रही सिटी बस सर्विस भी ठप्प पड़ी हुई है। बिलासपुर शहर के अंदर और आसपास के शहरों को जोड़ने के लिए सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। जिसमें 50 से भी अधिक सामान्य और एयर कंडीशंड बसों का परिचालन किया जा रहा था। कोविड के समय में यह बसें बंद पड़ गई और इनका परिचालन आज तक व्यवस्थित नहीं हो पाया। जिसकी वजह से शहर वासियों को परिवहन के लिए साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। और लोगों की समस्या लगातार बढ़ रही है। सिटी बस की तो स्थिति यह है। कि बस डिपो में खड़ी-खड़ी ये बसें कबाड़ हो गई हैं और अब केवल उनकी नीलामी ही संभव है। शहर के अंदर केवल 10-11 बसों का ही परिचालन हो पा रहा है। अब देखना यह है कि कब सिटी बस पूरी तरह बिलासपुर के सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles