24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

बाइक सवारों ने स्कूल के पास छात्र से आईफोन झपटाअज्ञात बाइक सवारों पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की FIR

शहर के सिटी कोतवाली थाने में कक्षा 6वीं के छात्र ने मोबाइल झपटमारी की शिकायत दर्ज कराई है। घटना रविवार रात करीब 8:40 बजे जगमल चौक स्थित चाकलेट स्कूल के सामने हुई।पीड़ित छात्र अपनी दादी के घर से लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके हाथ से आईफोन-15 झपट लिया और तोरवा की ओर फरार हो गए। चोरी हुए मोबाइल की कीमत लगभग 41 हजार रुपये बताई गई है।छात्र ने घटना की जानकारी अपने पिता सन्नी केसरी को दी और दोनों ने मिलकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles