दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध किया : मुख्यमंत्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दूरदर्शन ने केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि समाज को संस्कार और वैचारिक समृद्धि भी दी है। वे रायपुर दूरदर्शन केंद्र में आयोजित 66वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और लोकनृत्य, गीत तथा शास्त्रीय प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

गौर, सुआ, जवारा और गौरी-गौरा जैसे नृत्यों ने समारोह में छत्तीसगढ़ी रंग भर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि 1982 के एशियाई खेलों का रंगीन प्रसारण, रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिक तथा मिले सुर मेरा तुम्हारा जैसे गीतों ने दूरदर्शन को घर-घर तक पहुँचाया।

रायपुर दूरदर्शन ने हमर चिन्हारी जैसे कार्यक्रमों से प्रदेश की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दी।उन्होंने कहा कि कृषि दर्शन, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों से दूरदर्शन ने समाज को जोड़ा है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी दूरदर्शन को छत्तीसगढ़ की कला और परंपराओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles