कांग्रेस नेत्री साइमा अशरफ़ को रात 2 बजे अश्लील कॉल, थाने में शिकायत, महिला नेताओं को बदनाम करने की साजिश? साइमा अशरफ़ ने मांगी कड़ी कार्रवाई

बस्तर संभाग मुख्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव साइमा अशरफ़ को देर रात 2 बजे एक अनजान नंबर से अश्लील और आपत्तिजनक कॉल किया गया। कॉल में एक व्यक्ति ने उन्हें गंदी और भद्दी बातें कहकर मानसिक रूप से परेशान किया। घटना के बाद कांग्रेस नेत्री ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।साइमा अशरफ़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस प्रकार की हरकतें महिलाओं को डराने और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश होती हैं, लेकिन वे इस तरह के दबाव में नहीं झुकेंगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कॉलर की जल्द पहचान कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी महिला इस तरह की घटनाओं का शिकार न हो।फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़ी गंभीर चिंता को फिर से उजागर करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles