
रानीगांव साईं ढाबा के पास कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर से कोयला सड़क पर फैल जाने से हाईवे पर आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही।जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, केवल ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आई हैं। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।




