
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर विधानसभा परिसर में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की।बैठक में उपमुख्यमंत्रियों अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तैयारियों को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य की रजत जयंती पर आयोजित राज्योत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे विधानसभा के नवीन भवन और आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।




