
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत रायगढ़ जिले से कर दी है। यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इसे राज्यभर में विस्तार देने के लिए 9 सितंबर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके बाद 16 सितंबर से रायगढ़ से हस्ताक्षर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। जिसके तहत कांग्रेस किया रैली बुधवार को बिलासपुर जिले के बेलतरा रतनपुर तखतपुर होते हुए मुंगेली पहुंची इस दौरान पूरे रास्ते पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया।

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत 16 सितंबर से कांग्रेस ने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है।रायगढ़ में इस अभियान की शुरुआत के दौरान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। स्थानीय जनता के भारी समर्थन के बाद रैली को रायगढ़ से रवाना किया गया, जो अब विभिन्न जिलों से होते हुए रायपुर पहुंचेगी।रैली बुधवार को कटघोरा से शुरू होकर बेलतरा पहुंची, जहां आमसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा, “लोकतंत्र पर जिस तरह से हमला हो रहा है, वह बेहद चिंता का विषय है।

विपक्ष एकजुट है और वोट चोरी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। यह सिर्फ कांग्रेस का अभियान नहीं, बल्कि देश के हर जागरूक नागरिक की लड़ाई है। इसके बाद रैली रतनपुर पहुंची, जहां कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी पायलट का भव्य स्वागत किया। काफिला इसके बाद तख़तपुर, मुंगेली, बेमेतरा और राजनांदगांव होते हुए आगे बढ़ेगा।

अंतिम चरण में यह रैली दुर्ग के रास्ते राजधानी रायपुर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन से हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि 2028 में प्रदेश सहित केंद्र में भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी, और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।




