
हर साल साधक विश्वकर्मा पूजा भक्ति भाव के साथ मनाते हैं। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है, जिन्होंने ब्रह्मांड के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। यह दिन कारीगरों, शिल्पकारों और इंजीनियरों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वे अपने उपकरणों, मशीनों और कार्यस्थलों की पूजा करके भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करते हैं। इसी घड़ी में बिलासपुर में भी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी कल कारखानों में सुबह से ही विश्वकर्मा जयंती की धूम दिखाई दी।

विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की गई बिलासपुर नगर निगम के पंप हाउस में भी हर साल की तरह इस साल विश्वकर्मा जयंती मनाई गई जहां कर्मचारी संघ के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधिवत स्थापना कर पूजा अर्चना की तो वहीं भोग भंडारे का वितरण भी किया गया इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ महापौर और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिन्होंने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




