
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में दशकों पुराने पेड़ काटे जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि काम रुका पड़ा है, लेकिन पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया।करीब छह महीने पहले धूमधाम से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट फिलहाल अधर में है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब निर्माण आगे नहीं बढ़ा तो फिर पेड़ों की कटाई क्यों की गई।मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे हमेशा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाता है और हर प्रोजेक्ट में पेड़ काटने के साथ वैकल्पिक पौधे लगाने का प्रावधान होता है।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि रेलवे जल्द काम आगे बढ़ाए और पर्यावरण संतुलन के लिए समय पर वृक्षारोपण सुनिश्चित करे।




