
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर कहा कि श्रमवीर समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा।उन्होंने दीदी ई-रिक्शा योजना और मकान निर्माण अनुदान को 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख करने तथा पंजीकृत श्रमिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच-इलाज की घोषणा की।

इस मौके पर 1.84 लाख श्रमिकों को 65.16 करोड़ रुपये डीबीटी से दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों और किसानों का पैसा सीधे खातों में पहुँचा रही है।श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि श्रम विभाग की 72 योजनाओं का लाभ लगातार श्रमिक परिवारों तक पहुँच रहा है और शिक्षा योजनाओं में भी सीटें बढ़ाई जा रही हैं।




