अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा के शताब्दी समारोह में रमेश करेंगे छग से प्रतिनिधित्व
(7 जनवरी को दिल्ली में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल)
बिलासपुर :– अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा 1924 के 100 वर्ष पूरे एवं स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली पंचकुइया रोड के समीप गढ़वाल भवन में 7 जनवरी को संगठन के द्वारा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में सांसद राज्यसभा एवं महासचिव भाजपा डॉ राधामोहन दास अग्रवाल शिरकत करेंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायाधीश श्री रबीन्द्र प्रसाद गुप्ता भाजपा कार्यसमिति सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता भाजपा प्रदेशीय कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार गुप्ता चेयरमेन जगदीश प्रसाद गुप्ता डॉ उमाशंकर गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति मे शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करते हुए अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सदस्य रमेश गुप्ता समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासभा की स्थापना हुए पूरे 100 वर्ष हो चुके है। इसलिए संगठन ने धूमधाम से शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लिया है। इस सम्मेलन में भारत वर्ष के कसौंधन वैश्य समाज के लोग शामिल होंगे। बता दें कि इस सम्मेलन में श्री रमेश गुप्ता अपने छत्तीसगढ़ के कसौंधन समाज के सभी वर्ग के लिए अधिक से अधिक समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि संगठन मजबूत व कसौंधन वैश्य समाज का अस्तित्व भारत मे बना रहे। कसौंधन वैश्य समाज के स्वजातिय बंधुओ को भी राजनीतिक पटल पर भी प्रमुख स्थान मिले। समारोह में भारत व अन्य जिलों से पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। श्री गुप्ता के छग से प्रतिनिधित्व करने के लिए इनके शुभचिंतकों ने इन्हें बधाई दी है।





