कलेक्टर ने हाई स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण ,प्राचार्य-शिक्षक नदारद, शो-कॉज नोटिस के निर्देश

तखतपुर ब्लॉक के हरदी हाई स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गंदगी और अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। प्रभारी प्राचार्य रमेश साहू और शिक्षक निर्मल शर्मा बिना सूचना अनुपस्थित मिले, जिन पर कार्रवाई के लिए शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाने के आदेश दिए। उन्होंने कक्षाओं का भी निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई परखते हुए गुणवत्ता सुधारने की बात कही।कक्षा नौवीं में अंग्रेजी और दसवीं में गणित पढ़ाई जा रही थी, लेकिन बच्चों को सामान्य प्रश्नों के उत्तर देने में कठिनाई हुई। कलेक्टर ने खुद गणित की कक्षा लेकर पाईथागोरस प्रमेय समझाया।उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा और कहा कि नियमित अध्ययन, खेलकूद व स्वास्थ्य पर ध्यान देकर मेहनत करेंगे तो सफलता निश्चित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles