
अग्रसेन चौक स्थित स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में बने मधुमक्खी के छत्ते को हटाने के लिए प्रबंधन ने एक युवक को रस्सी के सहारे भेज दिया।युवक ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण और बिना विशेषज्ञ की मदद के अपनी जान जोखिम में डालकर छत्ता हटाने का काम किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। मामूली पैसों की बचत के लिए युवक को खतरे में डालना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि अस्पताल जैसी जगहों पर इस तरह की खतरनाक लापरवाहियां दोबारा न हों।


