दुर्गा पूजा और दशहरा में सुरक्षा का नया प्रयोग,भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में NCC कैडेट्स की होगी भागीदारी

आगामी दुर्गा पूजा और विजयादशमी के पर्व पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इस बार पुलिस बल के साथ NCC कैडेट्स भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव और भीड़ को देखते हुए कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में उन्हें न केवल भीड़ प्रबंधन की तकनीक सिखाई जा रही है, बल्कि पुलिस ड्यूटी का प्रत्यक्ष अनुभव भी कराया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सेवाभाव और अनुशासन के साथ समाजहित में योगदान देना है।प्रशिक्षित कैडेट्स आगामी दिनों में विभिन्न पूजा पंडालों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे न केवल पुलिस को सहयोग मिलेगा, बल्कि युवाओं को सामुदायिक सहयोग और राष्ट्र सेवा का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा। यह कदम त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा। कैडेट्स पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझेंगे और ‘एकता और अनुशासन’ के आदर्श वाक्य को अमल में लाकर उत्सव को सफल बनाने में मदद करेंगे। प्रशासन की यह पहल त्योहारों में शांति, सुगमता और सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में एक सराहनीय मिसाल मानी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles