विधायक पर अवैध रेत खनन में संलिप्तता का आरोप प्रेस वार्ता में विधायक ने दी सफाई, बताया साजिश

पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शेषराज हरबंस एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें विधायक रेत के अवैध कारोबार में अपनी हिस्सेदारी स्वीकार करते सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, ऑडियो में कलेक्टर और एसडीएम जैसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर भी उगाही के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।इस सनसनीखेज मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामला गर्माता देख विधायक शेषराज हरबंस ने प्रेस वार्ता बुलाई और खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह ऑडियो पूरी तरह से फर्जी है और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है। विधायक ने इसे विपक्ष की चाल बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रेस वार्ता में विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका रेत माफिया या किसी अवैध खनन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं, इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।फिलहाल वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच के लिए प्रशासन पर भी दबाव बढ़ रहा है। जनता और राजनीतिक विश्लेषक इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles