जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार जांजगीर-चांपा जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला

जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जादू-टोना की शंका में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामला चाम्पा थाना क्षेत्र के पीपल चौक का है। मृतक रामप्रसाद पाल मंदिर में पूजा-पाठ किया करते थे।उनका भतीजा अजीत कुमार पाल अक्सर उन पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था। रविवार रात आरोपी ने धारदार हसिया से चाचा पर हमला कर दिया। गले और कनपटी पर गहरे घाव लगने से रामप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को PIL प्लांट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हसिया भी जब्त किया गया है।एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह मामला अंधविश्वास और अंध श्रद्धा से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles