23.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

बिजली विभाग की लापरवाही पड़ी भारी – करेंट की चपेट में आए तीन विद्युतकर्मी हसौद में कार्य के दौरान हादसा, दो की हालत गंभीर

जिले के हसौद क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कार्यरत तीन विद्युतकर्मी बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों कर्मचारी विद्युत लाइन पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे थे, और अचानक सप्लाई चालू कर दी गई।घायल कर्मियों में महासीह रामकुमार यादव और मनीष शामिल हैं। तीनों बेलगहना, जिला बिलासपुर के निवासी हैं और हसौद क्षेत्र में बिजली लाइन सुधार कार्य हेतु नियुक्त थे। हादसे के समय ये तीनों खंभे पर चढ़कर लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के लाइन में बिजली प्रवाहित कर दी गई, जिससे तीनों कर्मचारी झुलस गए और नीचे गिर पड़े।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और अन्य कर्मचारियों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विभाग की लापरवाही से हुई इस दुर्घटना ने कई जिंदगियों को संकट में डाल दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles