दीपावली पर 500 अस्थाई पटाखा दुकानें, प्रशासन ने तय किए स्थान पटाखा व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा मानकों पर दिया गया विशेष जोर

दीपावली का पर्व नज़दीक आते ही बिलासपुर प्रशासन ने अस्थाई पटाखा दुकानों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभाकक्ष में पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें नियम व शर्तों की जानकारी दी गई। इस वर्ष प्रशासन ने पटाखा दुकानों के लिए 8 स्थान चिन्हित किए हैं। इनमें सकरी, कोनी, मुंगेली नाका, सीएमडी कॉलेज ग्राउंड, बुधवारी बाजार और एक नए विकल्प के रूप में छठ घाट को भी शामिल किया गया है।प्रशासन के अनुसार इन स्थानों पर लगभग 500 से अधिक अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। दुकानदारों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। बैठक में विशेष रूप से अग्नि सुरक्षा, दूरस्थता बनाए रखने, और विस्फोटक नियमों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का यह कदम दीपावली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles