लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन, सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर सेवा पखवाड़ा के तहत युवाओं और आमजन को मिली बड़ी सुविधा

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 23 सितंबर को ग्राम पंचायत खोडरी में लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और एसपी एसआर भगत के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवेदकों ने हिस्सा लिया। मौके पर ही सभी को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम में एएसपी ओम चंदेल, थाना प्रभारी सौरभ सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एएसपी चंदेल ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है और यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।कैंप में परिवहन विभाग और पुलिस टीम ने स्थायी लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और शुल्क की जानकारी दी। एक प्रवर्ग के लिए 206 व दो प्रवर्ग के लिए 356 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।जिले के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में 24 से 29 सितंबर तक आगे भी ऐसे कैंप आयोजित होंगे। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराना और उन्हें सुविधाजनक तरीके से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles