
थाना सरकंडा पुलिस ने गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप था कि उसने अपने हॉस्टल में रहने वाली नाबालिक बालिका के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। आरोपी अम्बे रेसीडेंसी के पीछे लिंगियाडीह का निवासी है।घटना की रिपोर्ट 23.09.2025 को पुलिस को मिली। पीड़िता ने बताया कि रात्रि में हॉस्टल रूम में आरोपी घुसकर गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था।पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके हाथ में काटी लगाई और फिर भाग गया। घटना अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होने के कारण एसटी/एससी एक्ट के तहत दर्ज की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनीश सिंह को तुरंत अवगत कराया गया। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में टीम बनाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।गुरमीत सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और पुलिस ने कहा कि पीड़िता को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई।


