वायरल वीडियो में युवतियों का हमला, फिर भी पुलिस कार्रवाई से दूर शिकायत का इंतज़ार, चाहती तो संदिग्धों को तुरंत पकड़ सकती थी पुलिस

बिलासपुर शहर के बीचों-बीच युवतियों द्वारा युवकों पर हमला करने की बड़ी घटना सामने आने के बावजूद पुलिस अब तक केवल शिकायत का इंतज़ार कर रही है। पुराना बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने और थप्पड़ मारने जैसी वारदात कैमरे में कैद हो चुकी है और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वीडियो में सबूत साफ दिखाई दे रहा है, तो पुलिस चाहती तो तुरंत संदिग्ध युवतियों को गिरफ्तार कर सकती थी। मगर इसके बजाय पुलिस औपचारिक शिकायत का बहाना बना रही है। सवाल उठ रहा है कि जब किसी युवक द्वारा प्रतिक्रिया होती तो पुलिस उसी समय कार्रवाई करती, लेकिन युवतियों के मामले में ढिलाई क्यों? इस रवैये ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles