Homeहमर बिलासपुरएक युद्ध नशे के विरुद्ध महा अभियान जागरूकता हर क्षेत्र में

एक युद्ध नशे के विरुद्ध महा अभियान जागरूकता हर क्षेत्र में

तखतपुर। एक युद्ध नशे के विरुद्ध महा अभियान को लेकर अब बिलासपुर पुलिस गांव गांव जाकर नुक्कड़ नाटक, चौपाल सहित रैली निकाल कर अब ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और नशे के सौदागरों को चेतावनी दे रही की अगर गांव में कोई भी नशे का सामान बेचते पाया गया तो सीधे जेल भेजने की कार्यवाही होगी। बिलासपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिला में चलाए जा रहे अभियानों की लहर गांव गांव तक दिखाई दे रही है

आज ग्राम पंचायत घोघरा में जूनापारा चौकी बल के साथ ग्राम सरपंच जगबाई बसोर उपसरपंच गीतादेवी साहू और जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर के साथ पूरे गांव में नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली जिसमें सैकड़ों महिलाए इस जागरूकता रैली में शामिल होकर लोगों से नशा से दूर रहने अपील किए। इस दौरान जूनापारा चौकी के पुलिस स्टाफ के द्वारा उपस्थित आए लोगों को आओ संवारे कल अपना, चेतना अभियान, यातायात जागरूकता के तथ्यों को और साइबर अपराध से बचने के तरीकों को बताया गया,

महत्पूर्ण डायल नंबर की जानकारी देकर ग्राम घोघरा वासियों को होने वाले अपराधों से सतर्क किया गया , इसके पूर्व में। ग्राम बांधा, ग्राम सलैया ग्राम जूनापारा, भीमपूरी, जोगीपुर में भी और आसपास के सकूलों में जिला पुलिस के अभियानों को बताकर लोगों को अपराध से बचने , नशा से दूर रहने और अच्छे जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला के वरिष्ठ पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में और समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में किए जा रहे जिला पुलिस के अभियानों की गांव गांव में प्रशंसा हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments