
तारबहार थाना क्षेत्र में डिजिटल करेंसी कंपनी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मनीराम पटेल और अन्य पांच निवेशकों ने आरोप लगाया कि शुभम सिंह और उनके साथी जफर इमाम, गंगाधर कुमार, दिलेश्वर मुंडा, सदाब अंसारी, आकाश कुमार ने उन्हें जूम मीटिंग और यूट्यूब वीडियो के जरिए भारी लाभ का लालच देकर कुल 25.50 लाख रुपये की ठगी की है।शिकायत के अनुसार, शुरुआत में निवेशकों को रोज़ाना 1% लाभ दिखाया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद भुगतान बंद कर दिया गया। आरोपियों ने तकनीकी समस्या और हैकिंग का बहाना बनाया और अपने मोबाइल बंद कर घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना से प्रभावित निवेशकों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बीएनएस और 318 के तहत दर्ज की गई। पुलिस अब आरोपियों के ठिकानों और डिजिटल लेन-देन का सत्यापन कर उनकी तलाश में जुटी है।


