Homeहमर बिलासपुरबाल विवाह मुक्त, राम कथा महोत्सव में मुख्यमंत्री, नवा रायपुर में स्मार्ट...

बाल विवाह मुक्त, राम कथा महोत्सव में मुख्यमंत्री, नवा रायपुर में स्मार्ट रजिस्ट्री का शुभारंभछत्तीसगढ़ सरकार ने सामाजिक सुधार और आधुनिक सेवाओं में नया अध्याय शुरू किया

छत्तीसगढ़ ने बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। बालोद की सभी पंचायतें और सूरजपुर की 75 ग्राम पंचायतें भी बाल विवाह मुक्त घोषित हुईं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 2028-29 तक पूरे राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा में राम कथा महोत्सव में भाग लिया और भवानी मंदिर का नाम ‘कौशल्या धाम करने की घोषणा की।

उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और रामलीला महोत्सव में नगरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।नवा रायपुर के अटल नगर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट रजिस्ट्री कार्यालय भी शुरू हुआ। यह कार्यालय नागरिकों को 15-20 मिनट में पंजीकरण की सुविधा देगा, जिसमें डिजिटल डिस्प्ले, फ्री वाई-फाई और कैशलेस भुगतान जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष तक 117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments