Homeहमर बिलासपुरअंग्रेजी शराब दुकान चोरी का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, कैश और शराब...

अंग्रेजी शराब दुकान चोरी का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, कैश और शराब बरामद

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं चोरी गया मशरूका आंशिक रूप से बरामद हुआ है।मामला 28 सितम्बर का है, जब सुपरवाइजर मिनेश कुमार दिनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुकान का रोशनदान तोड़कर एक युवक अंदर घुसा और गल्ले से 68,780 रुपये नगदी व 7,220 रुपये कीमत की शराब चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन यादव (20 वर्ष), निवासी मधुबन रोड दुर्गा बाड़ा को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी शिवा वर्मा के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के पास से 15,410 रुपये नगदी बरामद की गई, जबकि बाकी रकम खर्च कर दिए जाने की जानकारी मिली।फिलहाल आरोपी अर्जुन यादव को जेल भेजा गया है और फरार आरोपी शिवा वर्मा की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments