Homeहमर बिलासपुरपति पेड़ पर फांसी से झूला, पत्नी की लाश मेड पर मिली...

पति पेड़ पर फांसी से झूला, पत्नी की लाश मेड पर मिली – दो बच्चों के सिर से उठा साया महामाया मंदिर से लौटने के बाद खेत में हुई दर्दनाक घटना, गांव में फैली सनसनी

रतनपुर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 कोरबा भावर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के एक खेत में पति–पत्नी की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुमार इदुवा पिता संतोष इदुवा और उनकी पत्नी अंजू इदुवा के रूप में हुई है।वही दोनों के दो छोटे बेटे हैं ।गुरुवार रात मृतक दंपत्ति महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। रात करीब 11 बजे वे मंदिर से लौटने के बाद खेत की देखरेख करने पहुंचे। सुबह खेत के बगल से गुजर रहे एक ग्रामीण ने देखा कि अमित कुमार पेड़ पर फांसी पर झूल रहा है और पास ही मेड पर पत्नी अंजू का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई, जिसके बाद रतनपुर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments