श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में नवमी पर कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्रि का समापन

बिलासपुर सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में शारदीय नवरात्र का उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 22 सितंबर से प्रारंभ हुए इस महोत्सव का समापन नवमी तिथि पर कन्या पूजन, भोजन और भंडारे के साथ किया गया। पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉक्टर दिनेश महाराज ने बताया कि नवमी के दिन श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी का विशेष पूजन एवं सिद्धिदात्री स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

नवरात्र के दौरान प्रतिदिन प्रातः श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, भगवान श्रीराम का पूजन-श्रृंगार तथा श्री सिद्धिविनायक जी के साथ-साथ महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, राजराजेश्वरी और त्रिपुरसुंदरी देवी का श्रीसूक्त षोडश मंत्र द्वारा दूधधार अभिषेक किया गया। भक्तों की बड़ी संख्या ने प्रतिदिन पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और नवमी पर आयोजित भंडारे में श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

आचार्य दिनेश महाराज ने बताया कि विजयादशमी के पावन अवसर पर नवरात्रि का विधिवत समापन किया गया। विजयादशमी के दिन मंदिर परिसर में भगवान राम, भगवान हनुमान और देवी अपराजिता की विशेष पूजा की जाएगी। साथ ही शस्त्र पूजा और शमी वृक्ष की पूजा भी की जाएगी। आचार्य महाराज ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व पर मंदिर आकर विजय की कामना से देवी अपराजिता की आराधना अवश्य करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles