बिलासपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी दशहरा और दुर्गा विसर्जन को लेकर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कड़ा जब्त

एसएसपी राजनेश सिंह के निर्देश पर दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में कड़ा और संदिग्ध वस्तुएँ जब्त की गईं तथा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई।

अभियान में 10 व्यक्तियों पर बी.एन.एस.एस. की धारा 170 और 2 व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। थाना सिविल लाइन और तारबाहर क्षेत्र में विशेष रूप से आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

चेकिंग में थाना सिविल लाइन से 110 नग, तोरवा से 17 नग, सरकंडा से 146 नग, कोनी से 37 नग, सकरी से 40 नग, सिरगिट्टी से 200 नग, तारबाहर से 21 नग, कोतवाली से 125 नग, चकरभाठा से 115 नग और बिल्हा से 10 नग कड़ा जब्त किया गया। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles