
जांजगीर-चांपा पुलिस ने चांपा क्षेत्र में महिला के साथ हुए सामूहिक अनाचार मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने 30 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28-29 सितंबर की रात कुछ युवकों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक अनाचार किया था।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और साइबर टीम की तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सभी की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है और वे घोघरानाला, चांपा के निवासी हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस टीम की इस तत्परता की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर प्रभारी सागर पाठक और अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।


