डाँ0 जैनेन्द सूर्यवंशी की ” उड़ान ” का पोस्टर हुआ रिलीज
तनौद–
5 जनवरी 24 को ग्राम खोरसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं तहसीलदार विहोर यादव पामगढ़ जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल के कौशिक ग्राम के सरपंच खीखराम चौहान उप सरपंच प्रशांत दुबे कृषि विभाग के अधिकारी संतोष सोनी ग्राम के सचिव मोहन साहू पामगढ़ के सचिव लोकेश यादव इत्यादि की उपस्थिति रहे भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जिसमें उज्ज्वला योजना अटल आवास योजना आयुष्मान कार्ड योजना किसान सम्मन निधि एवं विभिन्न योजनाओं का विभाग बार जानकारी प्रदान किया गया एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा भी उद्बोधन किया गया वह कार्यक्रम के अंत में विकासखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय लेखक डॉ जैनेंद्र सूर्यवंशी के पुस्तक ” उड़ान ” का पोस्टर रिलीज किया गया डॉ जैनेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि किसी भी दिशा में कदम रखे सही दिशा व तय मंजिल में कदम रखें , कई बार छात्र युवा अपने रास्ते से भटक जाते हैं अपनी मंजिल को नहीं पाते जिस कारण गुमराह हो जाते है उन्हें आवश्यकता होती है सही दिशा सही मार्ग देने के की। इन्हीं उद्देश्यों को पूर्ति करने के लिए ” उड़ान ” पुस्तिका पुस्तक का प्रकाशन किया जा रहा है ।कौन-कौन से प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सपने को साकार किया जा सकता है कौन से विषय का चुनाव कर किस क्षेत्र में अपना करियर बनाया जा सकता है कैसे अपने लक्ष्य अपने मुकाम तक पहुंचा जा सके इन्हीं लक्ष्य को लेकर जीवन में कैसे उड़ान भर सके की उद्देश्य पूर्ति कर युवाओ को प्रेरित कर रहे हैं। इसके पहले भी डॉक्टर जैनेंद्र सूर्यवंशी के द्वारा 8 पुस्तकों का विश्व मंच स्तर पर प्रशासन कर कर 10000 से भी अधिक युवाओं को गोपालन का समर्थन बकरी पालन मुर्गी पालन हेतु स्वरोजगार स्थापित कर चुके हैं वह कैरियर गाइडेंस के क्षेत्र में उल्लेख उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं





