
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा शास्त्री जी की सादगी और सेवा के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।


