लाश मिली तोरवा थाना क्षेत्र के छठ घाट ब्रिज के पास शराब भट्ठी के पीछे एक अज्ञात पुरुष की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके पास पुलिस वहां पहुंची और मृत्यु व्यक्ति को अपनी देखने में रहकर शिनाख्त की गई ।शिनाख्त के दौरान मृत व्यक्ति के शरीर या अन्य जगह कोई चोट खरोच नहीं पाया गया।वही प्रथम दृष्टया मार्ग कायम कर जांच में लिया गया है l शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया है l मृतक कौन है इसका पता पुलिस लग रही है हालांकि मृतक के पास से कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। लिहाजा पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजवा दिया है।





