Homeहमर बिलासपुरघर में घुसकर चोरी की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार चकरभाठा पुलिस ने भेजा न्यायिक...

घर में घुसकर चोरी की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार चकरभाठा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ बंटी यादव निवासी परसदा के रूप में हुई है।प्रार्थी नंदकिशोर यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर का ताला लगाकर बाहर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि स्लाइडर दरवाजे का ताला टूटा है और आरोपी कमरे की अलमारी से सामान तलाश रहा था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments