बाल्को प्लांट में 20 साल पुराना संयंत्र गिरा, जनहानि नहीं सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, श्रम विभाग पर लापरवाही के आरोप

कोरबा स्थित भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड प्लांट में राख फिल्टर का करीब 20 साल पुराना संयंत्र अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, ईएसपी का निर्माण वर्ष 2004-05 में सेपको कंपनी ने कराया था।लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी प्लांट में चिमनी गिरने जैसी घटना हो चुकी है, लेकिन प्रबंधन ने सबक नहीं लिया। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, जबकि सुरक्षा नियमों की अनदेखी श्रमिकों की जान को खतरे में डाल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles